
जमशेदपुर। कोल्हान युनिवर्सटी के द्वारा छात्र संघ की चुनाव की तिथी की घोषणा के साथ ही विरोध की राजनिती शुरु हो गई है। इस मामले को लेकर कई छात्र संगठनो ने इस चुनाव का विरोध शुरु कर दिया है।छात्र संगठनो का कहना है कि जिस वक्त कोल्हान युनिवर्सटी की चुनाव की तिथी की घोषणा की गई है।उस वक्त विश्वविधालय मे कई संकाय की परीक्षा चलती रहेगी।इसलिए कोल्हान विश्व विधालय के छात्र संघ की चुनाव की तिथी आगे की जाए। इस मामले को लेकर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टुडेन्ट्स ऑर्गेनाईजेशन ने जिला के उपायूक्त को एक ज्ञापन सौपा और परीक्षाओ के बीच होने जा रहे छात्र संध चुनाव को रद्द करने व जमशेदपुर मे विश्व विधालय की स्थापना की मांग की ।इस दौरान इनके द्वारा कोल्हान विश्व विधालय के वी सी के खिलाफ नारे भी लगाये गए। गौरतलब है कि कोल्हान विश्व विधालय ने छात्र संध की चुनाव की तिथी 18 की घोषणा कर दी है। यह चुनाव 18 सितबंर से होगे।जिसके लिए अधिसुचना 10 सितबंर को जारी की जाएगी।



