
जमशेदपुर।


कंसर्न इंडिया शोज प्राइवेट लिमिटेड का 24वां ट्रेड फेयर ‘कैनवास इंडिया‘ बिष्टुपुर गोपाल मैदान में सोमवार से शुरू हुआ, जो दस अक्तूबर मंगलवार तक चलेगा। इस ट्रेड फेयर का उद्घाटन मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मेला में लगे एक सटाॅल में राजस्थानी आचार का स्वाद भी लिया। मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो , विधायक लक्षमण टुडू एवं साधु चरण महतो, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कृष्णा शर्मा उर्फ काली शर्मा समेत कंसर्न इंडिया के प्रबंध निदेशक ज्योति पांडेय, सिंहभूम चैंबर आॅफ कामर्स के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया, महासचिव विजय आनंद मूनका, उपाध्यक्ष दिनेश चैधरी, कोषाध्यक्ष दिलीप गोलछा, सचिव अनिल मोदी, महेश सोंथालिया, सत्यनारायण अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

