
जमशेदपुर कोल्हान विश्वविद्यालय के महिला काॅलेज, चाईबासा में त्रीदिवसीय यूथ फेस्टीवल का आयोजन 15 मार्च से 17 मार्च 2018 तक किया गया। त्रीदिवसीय इस यूथ फेस्टीवल में विश्वविद्यालय के विभिन्न काॅलेजों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। आर0 वी0 एस0 काॅलेज के लगभग 20 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इस काॅलेज के छात्र अंनग बराल ने क्ले पेंटिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
काॅलेज के कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की। काॅलेज के निदेशक प्रो0 डाॅ एम0 पी0 सिंह ने प्रतियोगियों का उत्साह बर्धण करते हुए उन्हे इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए और मेहनत करना चाहिए। टीम मैनेजर डाॅ0 डी0 के0 हलदर एवं श्री मोहित प्रसाद यूवा महोत्सव में काॅलेज के बच्चों के साथ उपस्थित रहे।



