
जमशेदपुर।

केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री माननीय राजीव प्रताप रूढ़ी के शहर आगमन पर सोमवार को जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुआई में भाजपाजनों ने भव्य अभिनंदन किया । सुबह शाहरागमन पर सोनारी विमानतल पर जमशेदपुर सांसद के नेतृत्व में माननीय केंद्रीय मंत्री का स्वागत हुआ । इसके पश्चात वे एक कॉर्पोरेट कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहले डायरेक्टर्स बंगलो पहुँचे जहाँ भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं अन्य भाजपाजनों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया । स्वागत करने वालों में विशेष रूप से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ला,पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह,नंदजी प्रसाद,सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार,ज़िला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह,महामंत्री अनिल मोदी,चंद्रशेखर गुप्ता,मंत्री राकेश सिंह,शिखा राय चौधरी,कोषाध्यक्ष विमल जालान,उत्तम भगत,मीडिया प्रवक्ता अंकित आनंद,महिला मोर्चाध्यक्ष नीरू सिंह,अनुसूचित जाति मोर्चाध्यक्ष विमल बैठा,कदमा मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह,गोलमुरी मंडल अध्यक्ष प्रोबीर चटर्जी राणा,संदीप शर्मा बॉबी,राकेश सिंह,संजीव सिंह,अमिश अग्रवाल,कपिल कुमार,रंजीत सिंह,रिषभ सिंह समेत काफ़ी संख्या में भाजपाजन मौजूद रहें। सबों ने केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन कर उन्हें नववर्ष की मंगलकामनाएं दी । श्री रूढ़ी ने अभिवादन स्वीकारते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दे उनसे ‘भोजपुरी’ में वार्ता भी किया । कहा कि निष्ठापूर्वक सरकार के अभिनव योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाए जिससे अंत्योदय सुनिश्चित

