जमशेदपुर।
केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के केंद्रीय चि़ड़याघर प्राधिकार (सेंट्रल जू अथॉरिटी) ने वन्यजीव सुरक्षा अधिनियम 1972 की धारा ‘38एच’ के तहत टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क, जमशेदपुर की मान्यता को 21 मार्च 2020 की अवधि के लिए नवीकृत कर दिया है।
ज्ञात हो कि टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क की मान्यता 31 दिसंबर, 2016 को समाप्त हो गयी थी। इसके नवीकरण के संबंध में जू ने केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकार को आग्रह भेजा था। तत्पश्चात, प्राधिकार के मूल्यांकन व अनुश्रवण अधिकारी डॉ. ब्रिज किशोर गुप्ता ने 22 फरवरी, 2017 को जू का मूल्यांकन किया था।
भारत में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकार की स्वीकृति के बिना कोई चिड़ियाघर संचालित नहीं किया जा सकता है, इसलिए इसकी मान्यता जरूरी होती है।
