
संवाददाता
जमशेदपुरः कृषि रथ महोत्सव में भाग लेने शनिवार भूमि सुधार एवं राजस्व सचिव केके सोन शहर पहुंचे. गौरतलब है कि राज्य में शुरू हुए कृषि रथ महोत्सव के तहत श्री सोन को पूर्वी सिंहभूम का प्रभार मिला है. श्री सोन ने शनिवार को समाहरणालय के सभागार में कृषि से संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में कृषि से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की. चूंकि खाद की कीमत शहर में अधिक है, क्योंकि रेलवे का प्वाइंट (रैक) नहीं है. इस संबंध में श्री सोन ने कहा कि रेलवे बात की जायेगी,ताकि कम दर में खाद किसानों को उपलब्ध हो सके. बैठक में उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल के अलावा कृषि पदाधिकारी, भू संरक्षण पदाधिकारी समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

