
जमशेदपुर प्रखण्ड बीस सुत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष श्री राम सिंह मुंडा के आज 24 सितंबर 2018 को क्षेत्रों का दौरा करने के बाद प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि कुछ जमीन माफिया माननीय रघुवर दास जी को बदनाम करने के उद्देश्य से लगातार सरकारी जमीन, रेलवे की जमीन और टाटा पावर प्लांट की जमीन को अतिक्रमण कर बिक्री करने में लगे हैं, सलगाझुरी रेलवे क्रासिंग से जेमको अजाद बस्ती होते हुए साकची , वर्मामाइन्स।, गोलमुरी, मानगो, की ओर जाने वाली एक मात्र सड़क के दोनों किनारों पर धड़ल्ले से पक्का और कच्चा मकानों का निर्माण टेल्को थाना के नाक के नीचे बनाया जा रहा है, जबकि उस रास्ते से 24 घंटे में कम से कम चार बार पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ियों का आना जाना लगा रहता है, बगल में क्षेत्रों के दर्जनों गाँवों का शमशान की जमीन है, जिसपर जमीन माफियाओं का पैनी नजर है , निकट भविष्य में शमशान भूमि पर घेराबंदी नहीं किया गया तो शमशान भूमि भी सुरक्षित नहीं रहेगा, श्री मुंडा ने कहा कि आश्चर्य की बात है कि टेल्को थाना के थानेदार आज तक इन जमीन माफियाओं के उपर किसी प्रकार की कारवाई नहीं की, इस विषय पर जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक को संज्ञान लेने चाहिए, श्री मुंडा ने आगे कहा कि सुन्दर नगर क्षेत्रों में नव निर्मित नहर (केनल) के किनारे एवं घाघीडिह जेल के पीछे की जमीन पर भी अतिक्रमण जारी है जिसकी शिकायत अनुमंडलाधिकारी धालभूम जमशेदपुर से किया जा चुका है, श्री मुंडा ने चिन्ता जाहीर करते हुए कहा कि एक ओर प्रशासन लाखों रुपए खर्च कर अतिक्रमण हटा रही है, वहीं अतिक्रमणकारी भयमुक्त हो कर अतिक्रमण कर रहे हैं जबकि सरकार जमीन अधिग्रहण बिल ला कर जमीन को सुरक्षित करने का काम कर रही है, अगर जमीन माफियाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया तो, सरकारी उपयोग में आने वाली पंचायत भवन, विद्यालय भवन, सामुदायिक विकास भवन, आँगनबाड़ी भवन,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, समुदायिक शौचालय, आदि बनाने के लिए भी जमशेदपुर एवं आसपास में जमीन नहीं मिलेगा,



