
जमशेदपुर।


चैंबर का चुनाव अब दो दिन ही शेष रह गए है।वही सत्ता पक्ष और विपक्ष मे आरोप प्रत्यारोप का दौड़ जारी है।विपक्ष के द्वारा दिया गया बयान कि और कितने साल चैबर सुरेश रहेगे।इसका जबाब सुरेश संथालिया ने आज दे दिया है।सुरेश संथालिया ने आज बिहार झारखंड न्यूज नेटवर्क से बातचीत करते हुए बताया कि वह अगर 22 साल से चैंबर मे है तो अपनी मेहनत और करम की वजह से है।किसी के रहमो करम पर नही हैं।उन्हे यहा के व्यारियो ने चुना है।उन्होने कहा कि जब भी चैंबर के व्यापारियो चाहे रात हो या दिन हो बुलाया है मै मौजूद रहा।मै तो अपने बच्चो को समय नही दे पाया। उन्होने कहा कि अपने जीवन का सबसे समय मै चैबर को दिया हूँ। उन्होने वर्तमान स्थिती पर चिता जताई।
उन्होने कहा कि चैंबर के चुनाव मे प्रचार प्रसार मे लाखो रुपया खर्च हो रहे है।पुरे शहर में होर्डिंग लगा दिया गया है। ये व्यापारियों के लिए अच्छी बात नही है। अगर उन पैसो को दोनो गुटो के द्वारा मिलकर बाढ पिड़ीतो बांट दिया जाता है तो एक अच्छा संदेश जाता ।

