
जमशेदपुर ।
बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के SP आवास से कुछ ही दूरी पर कागल नगर जा रही एक इंडिका कार में अचानक आग लग गई। हालाकि उसमें सवार लोग बाल बाल बच गए । बताया जाता है कि सोनारी के कागज नगर की रहने वाली कंवलजीत कौर अपने पिताजी के साथ एक्सएलआरआई स्थित बैंक से पैसा निकालकर अपने घर वापस जा रहे थे।सोनारी जाने वाले रास्ते मे एसपी आवास के कुछ ही दूरी के बाद उन लोगों को आभास हुआ कि गाड़ी से धुआं निकल रहा है। वे लोग गाड़ी से उतरकर जैसे ही बाहर निकले ।उनकी गाड़ी में अचानक आग लग गई वहां जा रहे राहगीरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया ।लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। उसके बाद इसकी सूचना अग्निशामक विभाग को दी गई ।दमकल आने के बाद आग पर काबु पाया जा सका। लेकिन तब तक आग से जलकर पूरी तरह कार जलकर खाक हो गई।



