
जमशेदपुर। शहर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित मैरीन ड्राईव मे कार की चपेट मे आने से एक बच्ची की मौत हो गई वही इस घटना मे बच्ची की बड़ी बहन गंभीर रुप से घायल हो गई । जिसका इलाज स्थानिय अस्पताल मे चल रहा है। मृतका की पहचान कदमा थाना के रहने वाले घोड़ाबाधा बस्ती के रहने वाले विनोद कुमार की छोटी बेटी वर्षा कुमारी के रुप मे की गई है। घटना के सदर्भ मे कदमा थाना प्रभारी शंकर ठाकुर ने बताया कि विनोद कुमार की दो पुत्री वर्षा कुमारी और सुषमा कुमारी मैरीन ड्राईव के सड़क पार कर नदी नहाने के लिए जा रही थी।कि तेज गति से आ रही कार ने दोनो को चपेट मे ले लिया ।जिससे एक बच्ची की मौत घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई .पुलिस ने गाड़ी चालक और गाडी को पकड़ लिया है। वही स्थानिय लोगो ने मुआवजा को लेकर मैरीन ड्राईव को कई घंटो जाम किया ।थाना प्रभारी के अश्वसान के बाद मामला शांत हुआ।



