
जमशेदपुर। नोटिस देने के बावजूद विचलन कर निर्माण कार्य किये जाने पर जमशेदपुर अक्षेस की टीम ने सोनारी में दो बहुमंजिली इमारतों में सीलिंग की कार्रवाई की। पारित भवन नक़्शे के अलावा अतिरिक्त फ्लोर का निर्माण करने पर उक्त कार्रवाई की गयी। विचलन कर बनाये गए मंजिलों को सील करने के बाद भवन मालिकों पर भी विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इनमे से एक इमारत सोनारी के क्रिश्चियन लाइनमें स्थित है जबकि दूसरी इमारत बी ब्लॉक सोनारी की है। दोनों ही मामलों में व्यापक विचलन का मामला सामने आया है। विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के निदेश पर उक्त सीलिंग की कार्रवाई नगर प्रबंधक ज्योतिपुंज के नेतृत्व में की गयी। मौके पर सिटी मैनेजर रविशंकर भारती, प्रभारी कर दरोगा एमकेएल दास, राजकुमार मंडल, विनोद तिवारी, गणेश राम आदि मौजूद थे।

