
जमशेदपुर ।


शहर के स्कुलो और कॉलेजो मे बढ़ रही लड़कियो के साथ छेड़खानी की घटनाओ मे वृद्धि को लेकर ऑल इण्डिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन संगठन ने शहर में एक रैली निकाला।ऱैली शहर के विभिन्न जगहो होता हुआ उपायुक्त कार्यालय पहुंचा ।उपायुक्त को एक ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में कहा है कि शहर में जिस तरह से स्कूल ,कॉलेज ,आते -जाते सड़को पर ,बसो में छात्राओं के साथ छेड़खानी बढ़ी है। उस पर जिला प्रशासन जल्द से जल्द रोक लगाने के साथ सुरक्षा की गारंटी दिया जाये ताकि छात्राएं सुरक्षित महसूस करे.. अश्लील सिनेमा और साहित्य पर रोक लगाने का मांग किया गया है। इसके अलावे यह कहा गया है कि शिक्षा व्यवस्था में बढ़ी अजराकता से आज कई तरह की परेशानी देखने को मिल रही है जिससे छात्रों की भबिष्य अंधकार की ओर जाते दिख रहा है. जिससे व्यवस्था में सुधार लाने की जरुरत है । क्लास 1 से 8 तक पास फेल ,परीक्षा प्रथा की समाप्ति कर देना दुर्भाग्य पूण है उसे अबिलम्ब शुरू किया जाये ,जबकि कहा है की प्राइवेट स्कूलों और कॉलेजों में जिस तरह से मनमर्जी तरीके से प्रबंधको द्वारा परीक्षा शुल्क ,फार्म शुल्क ,रजिस्टेसन , बिल्डिंग चार्ज और री एड्मिशन के नाम पर पैसे लिए जा रहे उसे जल्द रोक लगाये ,और वही बीएड में की गयी फ़ीस बृद्धि को वापस करने का मांग किया है ।
जिला प्रशासन इस मामले को गंभीरता से नही लेता है तो ऑल इण्डिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन संगठन इस मामले को लेकर जोरदार अंदोलन करेगा।जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन पर होगी।

