
रमाडा, सॉनेट, फॉर्चून, केनेलाइट जैसे होटलों ने नहीं की है व्यवस्था, होगी कार्रवाई


जमशेदपुर। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की ओर से शहर के दो दर्जन होटलों को अपने परिसर में ऑनसाइट कम्पोस्टिंग पिट या कम्पोस्टिंग मशीन नहीं लगाने को लेकर नोटिस जारी करते हुए एक मौका और दिया गया है। इन होटलों को एक सप्ताह में या तो अपने परिसर में कम्पोस्टिंग व्यवस्था करनी होगी या फिर बल्क गार्बेज जेनेरेटर की श्रेणी में नहीं होने का एफिडेविट देना होगा। दो में से एक भी विकल्प नहीं अपनाने वाले होटलों पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2016 के तहत समुचित प्रशासनिक कार्रवाई होना तय है।
कौन कौन आते हैं दायरे में
बता दें कि ऐसे सभी होटल जहाँ पर एक दिन में 200 से अधिक लोग खाना खा सकते हो बल्क जेनेरेटर की श्रेणी में आते हैं। चार सितारा या इससे ऊपर के सभी होटल इस श्रेणी में स्वतः ही आ जाते है। इसके अलावा सभी विवाह घर भी इसी कोटि में आते हैं।
जेएनएसी ने जागरूकता के लिए की थी दो दिवसीय कार्यशाला
अपने संसथान का कचड़ा निस्तारण या ऑनसाइट कम्पोस्टिंग कैसे करनी हैं इसकी विस्तृत जानकारी शहर के बल्क जेनरेटर्स को देने के लिए जेएनएसी ने इसी साल अक्टूबर में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की थी। जिसमे शहर के होटल असोसिएसन, आवसीय समितियों, अस्पतालों आदि के प्रतिनिधियों ने हिस्सा भी लिया था , किन्तु अभी तक ालकोर होटल के अलावा उक्त व्यवस्था किसी ने नहीं अपनाई।
इन होटलों को किया गया नोटिस
रमाडा, द सोनेट,फॉर्चून,केनेलाइट, दयाल इंटरनेशनल, डेज़ होटल, सागर, देवदत्त, नील कमल, क्वालिटी इन, विराट, रिलैक्स, हिल व्यू, त्रिमूर्ति, जीवा, गंगा रेजेंसी ,ब्लूवर्ड, नालंदा, नटराज, दर्शन, बीएस प्लाजा आदि शामिल हैं।

