
जमशेदपुर।


बोड़ाम थाना क्षेत्र अन्तर्गत डिमना के पास हाथीखेड़ा मंदिर से पूजा करके लौट रहे एक ऑटो के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वही ऑटो मे सवार 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलो को इलाज के लिए जमशेदपुर एम जी एम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान बागबेड़ा के रामनगर के रहने वे प्रमोद साव के रुप में की गई है। वही पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है।
बताया जाता है कि मृतक अपने परिवार और पड़ोसियो के साथ दो अलग अलग ऑटो ले पटमदा स्थित हाथीखेड़ा मंदिर पूजा करने गया हुआ था। लौटने के क्रम में हादसा हो गया।

