जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के जे आर डी टाटा स्पोर्टस कॉम्पलेक्स के पास ओटो और कार की सीधी भींड़त मे चार लोग घायल हो गए । जबकि एक स्थिती गंभीर बताई जा रही है। जिसे ईलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। इस सबंध मे बिष्टुपुर थाना के ए एस आई लल्लन सिह ने बताया कि कदमा से ऑटो पैसेजर बैठाकर मानगो की ओर जा रहा है तभी साकची की ओर से कदमा की ओर तेज गति से जा रही ऑल्टो कार ने ऑटो को टक्कर मार दी । जिससे ऑटो पलट गया। उसके बाद राहगीरो की मदद से यात्रियो को ऑटो से निकाला गया । इसमे से संतु नाम के लड़के को काफी चोट होने के कारण टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया । उन्होने कहा कि ऑल्टो कार चालक कार को छोड़ को भागने मे सफल रहा । पुलिस ने दोनो बाहन को जब्त कर लिया है।



