

● ज़िला भाजपा को रायरंगपुर में प्रचार की मिली ज़िम्मेदारी
जमशेदपुर।
उड़ीसा में फ़रवरी माह में होने वाले पंचायत चुनाव में ज़िले के भाजपाई वहाँ के पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार और मताग्रह करने हेतु उड़ीसा कूच करेंगे। उक्त निर्देश राँची स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कोल्हान के जिलाध्यक्षों संग आयोजित बैठक में दी। मंगलवार को आयोजित इस बैठक में ज़िले के भाजपा अध्यक्ष दिनेश कुमार भी शामिल हुए। प्रदेश नेतृत्व द्वारा जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए रायरंगपुर में प्रचार की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है। विदित हो की उड़ीसा में राजनितिक पार्टीयों के सिंबल पर पंचायत चुनाव आयोजित होती है। इस संबंध में भाजपा ज़िलाध्यक्ष की ओर से ज़ारी विज्ञप्ति में बताया गया कि इस दिशा में जल्द हीं बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं को सम्बंधित दिशा-निर्देश उपलब्ध कराते हुए प्रचार टीम का गठन किया जायेगा। बताया कि प्रचार में उड़िया भाषी भाजपा कार्यकर्ताओं को विशेष ज़िम्मेदारी सौंपी जाएगी जो स्थानीय मतदाताओं को रिझा सकें। चुनाव से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं प्रदेश भाजपा के रमेश हांसदा रायरंगपुर जाकर वहाँ के भौगोलिक स्थिति तथा व्यवस्थाओं का जायज़ा लेंगे। बैठक में प्रदेश भाजपा के महामंत्री दीपक प्रकाश, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार के अलावे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह,रमेश हांसदा,विनोद सिंह समेत कोल्हान के सभी भाजपा ज़िलाध्यक्ष

