Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर- उप मुखियाओ ने किया उपायुक्त के समक्ष प्रदर्शन
Top Stories

जमशेदपुर- उप मुखियाओ ने किया उपायुक्त के समक्ष प्रदर्शन

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 5, 2017No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

जमशेदपुर प्रखंड के उप मुखिया संघ के बैनर तले उप मुखिया ने आज कई मुखियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिए हैं और आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान भी कर दिए हैं । इसी के तहत आज जिला उपायुक्त के समक्ष प्रदर्शन कर उनको मांग पत्र सौप कर अपने हक अधिकार की लड़ाई के लिए मैदान-ए-जंग में कूद पड़े हैं। उप मुखिया ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि अगर इस लड़ाई में उप मुखिया को न्याय नहीं मिला तो जमशेदपुर प्रखंड के 55 पंचायत के उप मुखिया सामूहिक इस्तीफा देने पर  बाध्य हो जाएंगे।

जमशेदपुर प्रखंड के कुछ मुखिया द्वारा नियमों के विरुद्ध कार्य करने के विरोध में आवाज उठाने पर पंचायत के उप मुखिया को पद से हटाने हेतु वार्ड सदस्यों के माध्यम से कार्य का प्रलोभन देकर दिए गए आवेदनों को खारिज करने और प्रखंड में चल रहे सभी निर्माण कार्य (पंचायत द्वारा) की जांच कराने एवं फौजदारी में FIR दर्ज होने के कारण बागबेड़ा कोलनी पंचायत के मुखिया बाहामुनि हेंब्रम एवं शौचालय निर्माण में गड़बड़ी हेतु मुखिया सरस्वती टूडू के वित्तीय अधिकार को मुखिया से लेकर उप मुखिया को देने के संबंध में जमशेदपुर प्रखंड के उप मुखिया संघ के तत्वाधान उप मुखियाओं ने आज जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर जिला उपायुक्त से मिलकर उन्हें  8 सूत्री मांग पत्र सौंपा।

दिए गए मांग पत्र में मुख्य रूप से बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत की मुखिया बाहामुनि हेंब्रम पर मारपीट की घटना में FIR दर्ज होने को देखते हुए इनकी वित्तीय अधिकार जप्त कर उप मुखिया को देने, हाल ही में शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार के कारण दक्षिण करनडीह पंचायत के मुखिया सरस्वती टूडू के वित्तीय अधिकार को उनसे लेकर पंचायत के उप मुखिया मानको  हेंब्रम को देने हेतु आप के आदेश पर तुरंत अमल करने का निर्देश देने , पुडीहासा पंचायत के मुखिया स्वर्णरेखा परियोजना के 7600000 रुपए हड़पने के मामले में जेल में बंद होने के बावजूद भी उप मुखिया को वित्तीय अधिकार नहीं मिलने पर उप मुखिया अभिजीत अभिषेक दास को तत्काल वित्तीय अधिकार देने, प्रखंड के सभी 55 पंचायत के उप मुखिया का डिजिटल हस्ताक्षर संबंधित उच्च पदाधिकारी द्वारा लेने का निर्देश देने, प्रखंड स्तरीय बैठक में मुखिया , पंचायत समिति सदस्य के अलावे सभी उप मुखिया को भी शामिल करने का निर्देश प्रखंड  विकास पदाधिकारी को देने , रांची स्थित सड एवं पेयजल एवं स्वच्छता समिति द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर, बैठक में उप मुखिया को शामिल करने के संबंध में , मुखिया की अनुपस्थिति में उपमुखिया को प्रभार देने के संबंध में, उप मुखिया को सम्मानजनक मानदेय दिया जाए इत्यादि शामिल है।

मांग पत्र पढ़ने के पश्चात जिला उपायुक्त ने उप मुखिया संघ के प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्वकर्ता सुनील गुप्ता को आश्वासन दिया है कि जमशेदपुर प्रखंड के जो भी मुखिया अनियमितता में पाई जा रही है वैसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है और चल भी रही है । अनियमितता करने वाले मुखिया मेरे संज्ञान में आएगा तो निश्चित रुप से करवाई होगी उन्होंने यह भी आश्वासन दिया है। उन्होंने मुखिया उप मुखिया पर आरोप प्रत्यारोप ना लगा कर अपने-अपने पंचायत में विकास करने की भी बात कही

वहीं दूसरी तरफ जिला पंचायती राज पदाधिकारी आर के मिश्रा ने कहा कि यथाशीघ्र प्रखंड विकास कार्यालय परिसर में मुखिया और उप मुखिया की संयुक्त बैठक कर सरकार की नियमावली बताकर सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कार्य करने को कहा जाएगा।

 मांग पत्र देने वाले मे जमशेदपुर प्रखंड के उप मुखिया की उपस्थिति का विवरण:-

बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया सुनील गुप्ता ,मध्य सारजमदा  पंचायत के बबलू करुआ, उत्तरी-पूर्वी गदरा पंचायत के बिरजू पात्रों , हितकु पंचायत के संजय कुमार महतो, पुडीहासा पंचायत के अभिषेक दास, दक्षिण बागबेड़ा पंचायत के कुमोद कुमार यादव, पूर्वी बागबेड़ा पंचायत के राकेश चौबे, दक्षिण सुसनीगडिया पंचायत के हरीश कुमार, उत्तर पूर्वी पंचायत के संतोष लाल, उतरी करनडीह पंचायत के शंकर यादव, उत्तरी सुसनीगडिया के धर्मदास माडी, खाकडीपाड़ा के देबु गोप, दक्षिण करनडीह के मोनिका हेंब्रम, मध्य घाघीडीह के संजय चौधरी , दक्षिण कालीमाटी शंकर लाल प्रजापति , उत्तर बागबेड़ा पंचायत के प्रकाश सिंह, उतरी घाघीडीह संदीप शर्मा, हुरलुंगु पंचायत के संतोष कुमार सिंह, पूर्वी कालीमाटी नीतीश कुमार, प्रमोद यादव, अनुराधा शर्मा सहित कई उप मुखिया उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026

Jamshedpur News :: छात्रों को मिली सपनों की उड़ान, नरभेराम स्कूल और यंग इंडियन्स का करियर फेस्ट ‘पंख 2026’ संपन्न

July 25, 2026

Jamshedpur News :जे.एच. तारापोर स्कूल में ‘प्रोब-2026’ का शानदार आयोजन, लिटिल फ्लावर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.