
जमशेदपुर।


मानगो के गौड़ बस्ती के निवासी गोविंदा कुमार का सड़क दुर्घटना में दाहिना पैर टूट गया था एवं MGM अस्पताल में उसे भर्ती नही किया जा रहा था। इसकी सूचना जब समाजसेवी संस्था भारतीय प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायत परिषद के अध्यक्ष दर्श चौधरी को मिला तो उन्होंने अविलंभ उपायुक्त अमित कुमार से मदद मांगी। उपायुक्त द्वारा इस बार भी अपनी सेवा भावना का परिचय देते तत्काल पुलिस अधिकारियों को भेजकर पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया एवं उसके इलाज का निर्देश दिया गया।
संस्था के सभी सदस्यों ने उपायुक्त अमित कुमार का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया है। दर्श चौधरी ने बोला कि जब तक गरीबों के मसीहा श्री अमित कुमार जमशेदपुर के उपायुक्त है तब तक कोई भी गरीब खुद को कभी भी अकेला व असहाय नही समझे।

