
जमशेदपुर।


स्थानीय गोलमुरी उत्कल समाज प्रांगण में सिंहभूम पत्रिका के तत्वावधान में एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था । इसकी अध्यक्षता सिंहभूम पत्रिका के संपादक बादल भूयाँ ने की। मूख्य अतिथि के रूप में उत्कल महिला समिति के सदस्या एवं डॉ तनुश्री पत्री थी । मूख्य वक्ता के रूप में एवं सम्मानित अतिथि के रूप में गोलमुरी उत्कल समाज के उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सामंता उपस्थित थे । सभा का संचालन समाज सेवी श्री जयराम दासपात्रा ने की । मूख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर तथा श्री जगन्नाथ जी की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का का उद्घाटन किया । सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से सिंहभूम पत्रिका का विमोचन किया । अपने संबोधन में श्री बादल भूयाँ ने बताया कि उनकी पत्रिका पूरे झारखंड में एकमात्र ऐसा ओड़िआ पत्रिका है जिसमें स्थानिय ओड़िआ लोगों की रचना को अग्राधिकार दिया जाता है । यह पत्रिका विगत 24 वर्ष से सिंहभूम क्षेत्र से अनवरत् प्रकाशित होता आ रहा है ।
मूख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कहा कि भाषा और संस्कृति का ज्ञान हमे पत्र पत्रिका के माध्यम से ही होता है । किसी भी संस्कृति को जानने का एक मात्र माध्यम संस्कृति है । इसको हम नकार नहीं सकते है ।
मूख्य वक्ता सिद्धार्थ दाश ने अपने वक्तव्य में कहा कि ओड़िआ साहित्य को विश्व दरबार में ले जाने के लिए हमें इस तरह के साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन करना चाहिए ।
अंत में एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था । इस कविता पाठ का संचालन श्री काशीनाथ पंडा किया।
इस कविता पाठ मे आदित्य कवि, काशीनाथ पंडा, जयराम दासपात्र, देवेन्द्र भंजदेव, प्रदिप कुमार दास, काशीनाथ गौड़, शरत चन्द्र दास,बादल भुयाँ, काशीनाथ गौड़,काली चरण ब्रह्मा, सस्मीता पात्रा, रंजन भुयाँ, हिरेन्द्र कुमार सिंह देव, मणिचरण साहु, सूरजीत साहु, सुधीर साहू, कुमार, बलबिन्दर सिंह, माधव चतृवेदी आदि कवियों ने भाग लिया ।
इस कविता पाठ मे मणिचरण साहु धरित्री रो कोले जन्मी शुभ काले प्रबशिले बीजू बाबू, काशीनाथ पंडा हे ईश्वर तुमकु ओल्हाईबाकु पडिबो जयराम दासपात्र मणिष परि मानवता धरि उच्च रखो जेबे आशा , जीवन संग्रामे थे प्रगतिर नामे उच्च करो मातृभाषा
बादल भूयाँ गाँ रो बारीको भलो लागे । रंजन भुयाँ आसिला फगुण आसिलाधन्यवाद ज्ञापन मनोज साहु ने किया ।
इस कार्यक्रम में , प्रो:संजय पात्रा, , सुकांत दास, किशोर नायक , अशोक सामंत, सुरजीत साहु , पवित्र मोहन दलाई,बिभूति महांती, सुकांत राउत , मनोज साहु , मनोरंजन गौड, आदि उपस्थित थे ।

