
भाजपा के प्रतिनिधि रांची में सीएम से मिले, दिया ज्ञापन


संवाददाता
जमशेदपुरः आदित्यपुर के भाजपाई बुधवार को रांची में सीएम रघुवर दास से मिले तथा एक ज्ञापन सौंप कर आदित्यपुर में नगर निगम का चुनाव शीघ्र कराये जाने की मांग की है. ज्ञापन में आदित्यपुर तथा गम्हरिया की समंस्याएं भी उठायी गयी हैं तथा उसके समाधान की मांग की गयी है. ज्ञापन में कहा गया है कि जब आदितियपुर नगर पर्षद को नगर निगम बना दिया गया है, तो फिर चुनाव भी जल्द कराया जाना चाहिए तथा वार्डों का नये सिरे से सीमांकन भी कराया जाना चाहिए. ज्ञापन में कई उदयोगों द्वारा प्रदूषण फैलाया जा रहा है, जिसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी. आदित्यपुर नगर क्षेत्र में एक कॉलेज की स्थापना की मांग भी की गयी. नगर पर्षद क्षेत्र में 2000 क्षमतावाला एक टाउन हॉल का निर्माण किया जाये. आदित्यपुर से राजनगर को जोड़नेवाले गंजिया पुल का निर्माण तथा आसंगी तथा ईटागढ़ को जोड़नेवाले पुल का निर्माण कराया जाये. इस मौके पर जिला महामंत्री सह सांसद प्रतिनिधि हरेकृष्ण प्रधान, सांसद प्रतिनिथि आरआईटी मंडल रंजन दास, जिला मंत्री सतीश शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव आदि शामिल थे.

