
जमशेदपुर।


उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल और एसएसपी अनूप टी मैथ्यू ने सयूक्त संवादाता सम्मेलन में कहा कि गुरुवार की सुबह 8 बजे से सुबह 10 बजे तक कर्फ्यू में चार थाना क्षेत्रों में ढील दी गयी है। इनमे मानगो,उलीडीह,एमजीएम और आजादनगर थाना क्षेत्रों में 2 घंटे के लिये कल कर्फ्यू में ढील दी जारही है।शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गयी है। उपायुक्त ने बताया की शहर में पूरी तरह से अमन और शांति का माहौल कायम हो रहा है।उन्होने कहा कि शहर मे जब कर्फ्यू में ढील हो तब ही दुकाने खोली जाएगी।उस वक्त लोग अपने जरुरी समान दुकानो से खरीद सकते है।उन्होने कहा कि जिला प्रशासन उपद्रवी लोगो की पहचान कर ली है।जल्द ही सभी लोगो की गिरफ्तारी शुरु की जाएगी।उन्होने कहा कि विशेष परिस्थीती में जिला प्रशासन अपने आदेश को बदल सकती हैं।
जैक ने परीक्षा को रद्द किया
शहर के कर्फ्यू की स्थिती को देखते हुए झारखंड एकदमी कांउसिल ने यहां होने वाले माध्यमिक और इंटरमीडिट की परीक्षा को स्थगित कर दिया हो। जैक के चेयरमैन आनंद भूषण ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिख कर जैक द्वारा 21 जुलाई 2015 से शुरू हुई माध्यमिक व इंटर की संपूरक परीक्षा शहर के बिगड़ते हालात को देखते हुए अगले आदेश तक के लिए स्थगित रखने का निर्णय लिया है. पत्र के माध्यम से कहा गया है कि 22.7.2015 को प्रथम पाली में जो परीक्षा ली गयी है, वह यथावत रहेगी.

