जमशेदपुर।
सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित जैप -6 के मैदान मे चल रहे आई आर बी बहाली दौर मे आज फिर 6 अभ्यार्थी बेहोश हो गए। बेहोश हुए सभी अभ्यार्थियो को ईलाज के लिए एम जी एम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां एक की स्थिती गंभीर बनी हुई है। गंभीर अभ्यार्थी का पलामू के रहने वाले कंचन कुमार हैं। वही इसके अलावे दो और लड़के बेहोश है इसकारण उसकी जानकारी नही मिल पाई है। इसके अलावे गिरीडीह के पप्पु कुमार, लोहरदग्गा के वतन कुमार और धनबाद के शत्रुधन महतो शामील है।
बताया जाता है कि जैप -6 मैदान में आई आरबी मैदान में हो रहे बहाली प्रक्रिया के लिए सुबह दौड़ हो रहाथा। इस दौड़ मे दस चक्कर लगाना था। इसी चक्कर मे करीब सात अभ्यार्थी गश्त खाकर मैदान में गिर गए। सभी को वहां मौजुद आई आर बी के अधिकारीयो की मदद से एम जी एम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमे एक अभ्यार्थी की स्थिती नाजूक बनी हुई है।
उल्लेखनीय है कि सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित जैप-6 के मैदान में बीते एक सप्ताह से आई आर बी की बहाली चल रही है। इस बहाली में राज्य के कोने से कोने अभ्य़ार्थी भाग लेने आए हुए है।बीते बुधवार को भी बहाली प्रक्रिया के दौड़ के दौरान 6 अभ्यार्थी बेहोश हो गए थे। जिसमे एक युवक की मौत इलाज के दौरान कल हो गई थी। मृतक युवक की पहचान बोकारो के रहने वाले राजकुमार साव के रुप में की गई थी।
