
जमशेदपुर।


जिला पुलिस ने सोनारी के कागलनगर के रोड नबंर -7 के पास हुए अभय गिरी पर गोली मार कर घायल कर देने के मामले में दो आरोपियो को पकड़ने मे सफलता पाई है। इनके पास से एक देसी पिस्तौल को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार यह हत्या वापसी रंजिश और वर्चस्व का परिणाम है।वही इन दोनो की गिरफ्तारी के बाद से बीते 10मई को कागलनगर में हुए टेम्पो में गोलीकांड का भी खुलासा कर दिया हैं। इन दोनो ने ही उस कांड को अंजाम दिया था। इस गोलीकांड में तीन लोग घायल हुए थे।

