
जमशेदपुर।


के बी सी -9 सीजन के पहली एक करोड़ की विजेता बनी अनामिका सरकार रविवार की देर शाम शहर पहुंच गई । शहर पहुंचने पर स्थानिय लोगो नें उसका जोरदार तरीके से स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारो से बातचीत करते हुए अनामिका ने कहा कि वह अपनी जीती हुई राशी को अपने एन जी ओ के माध्यम सें उन बच्चो को लगाऐगे जो पैसे के अभाव में कुछ नही बन पाए।
एन जी ओ चलाती है अनामिका
अनामिका मजुमदार साकची स्थित बाराद्रारी प्रेरणा अपार्टमेंट मे अपने पति और बच्चों के साथ रहती है। जिसे उसके पति ने अपनी बेटी के नाम से बनाया है। अनामिका पति सत्यप्रिय मजुमदार बिल्डर है। उनके पति को लोग सत्तो दा के नाम से जानते है।उनके दोनो बच्चे मानगों स्थित डी पी एस स्कूल में पढते है।
अनामिका चलाती है फैंट इन इंडिया नामक एन जी ओ
अनामिका के द्रारा फैट इन इंडिया नामक एक एन जी ओ चलाया जाता है। उसमे स्लम रहने वाले बच्चो को मुफ्त में डांस सिखाया जाता है। बंगाल मे पढी लिखी अनामिका साहित्य से काफी लगाव है। उसने कई कविताए लिखी है जो विभीन्न पत्र पत्रिका में प्रकाशित हो चुकी है।
सी एम ने दिया है इनकी संस्था को दो लाख रुपया
इसी वर्ष लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में फैट इन इंडिया संस्था के संचालक अनामिका मजुमदार द्वारा केस लेस इंडीया बनाने में लोगो को जागरूक करने के लिए नुकड़ कार्यक्रम किया था। जिसमें झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम किये गए संस्था को 2 लाख रूपये देने की घोषणा की थी।
आने पर स्वागत किया
वही के बी सी मे भाग लेकर एक करोड़ जीतने वाली अनामिका मजुमदार के दोस्त शिखा राय चौधरी काफी खुश है। उसने बताया कि वह काफी खुश है।

