
जमशेदपुर ।


परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलका गढ़ के एक खेत में झोपड़ी से अध जला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को पत्थर से कुंच कर हत्या की गई है। शव की पहचान ओड़िसा के तिरिंग के रहने वाले दुर्गा हांसदा के रुप में हुई।यहां किराया के मकान में रहता था और ट्यूब कंपनी में ठेका कर्मी था। वही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और छानबीन कर रही हैं।
वही घटना के पृष्ठि करते हुए डीएसपी लॉ एण्ड ऑडर विमल कुमार ने बताया कि अज्ञात अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। पत्थर से हत्या कर साक्ष्य छुपाने को लेकर झोपड़ी में आग लगा दी गई।जिससे शव पुरी तरह झुलस गया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला पुरी तरह साफ हो जाएगा कि हत्या किस तरह की गई है ।

