
जमशेदपुर। मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति की ओर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मानगो की दो कालोनियों में रविवासरीय चौपाल आयोजित की गयी। रविवार शाम में गौड बस्ती प्रह्लाद नगर में तथा रात में चंद्रावती नगर में चौपाल लगाकर विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने जन समस्याओं को सुना। तुरंत निस्तारण योग्य समस्याओं के हल हेतु उन्होंने सम्बंधित कर्मियों को निदेश दिया वहीं दीर्घकालिक प्रकृति की जनसमस्याओं को यथासमय हल करने का आश्वासन दिया। प्रह्लाद नगर के एक निजी स्कूल परिसर में लगी चौपाल में इस कालोनी के अलावा कृष्णानगर, शांति नगर ,न्यू सुभाष कालोनी, बालीगुमा ,बैकुंठ नगर, अविनाश नगर, शंकोसाई, मुंशी मोहल्ला आदि के नागरिकों ने भी भाग लिया। जबकि एनएच 33 किनारे अवस्थित चंद्रावती नगर की बैठक में सिर्फ कालोनी के ही लोगों ने नाली निर्माण , सड़क चौड़ीकरण ,स्ट्रीट लाइट, साफ सफाई, पेयजल आदि से जुडी मांगे रखी।
उपस्थित थे
प्रह्लाद नगर चौपाल में सिटी मैनेजर एस रहमान, जुस्को के अधिकारी गौरव आनंद के अलावा ओमकार सिंह, वसंत कुमार, गुलाब शर्मा , राजीव कुमार ,चरणजीत सिंह , श्याम विहारी, राय शशि भूषण शर्मा आदि समेत दर्जनों लोग मौजूद थे। वही चंद्रावती नगर में विकास सिंह , प्रवीण सिंह, मृत्युंजय सिंह ,एनके झा, रंजन सिन्हा, पीके विश्वकर्मा, सुदामा शर्मा , एमपी चौधरी अनिल पांडेय , बीबी सिंह आदि शामिल रहे।

