
पटना।
महापर्व छठ सूर्य को अर्ध्य देने का साथ संपन्न हो गया है। बिहार के लोग जो बाहर रहते हैं। छठ पर अपने अपने घरों में छठ मनाने आए हुए थे। अब चूंकी छठ समाप्त हो चुका है। तो सबकी अब लौटने की बारी है। इसको लेेकर रेलवे ने उनके लौटने के ट्रेनों के खास इंतज़ाम किए हैं। विशेष गाड़ियों को भी इस बार चलाने के लिए रेलवे ने खास इंतज़ाम किए हैं।


27 अक्टूबर को रेलवे 11 विशेष गाड़ियों का परिचालन करने जा रहा है। खासकर उत्तर बिहार के यात्रियों के लिए रेलवे ने विशेष प्रबंध किया है।
रेलवे ने दरभंगा से अंबाला के लिए एक विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है।
05549 नंबर की इस ट्रेन का परिचालन शाम में 20.45 बजे सुनिश्चित किया गया है।
इसके साथ ही रक्सौल से हावड़ा के लिए 03042 जनसाधारण एक्सप्रेस का परिचालन शाम 19:45 बजे सुनिश्चित किया गया है।
दरभंगा से अंबाला के लिए 05549 जनसाधारण एक्सप्रेस का परिचालन रात्रि 20:45 बजे सुनिश्चित किया गया है।
सोनपुर के सीनियर डीसीएम ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सहरसा से आनंद विहार के लिए 04423 एक्सप्रेस गाड़ी का परिचालन रात्रि 20:30 बजे सुनिश्चित किया गया है
28 अक्टूबर को चलाई जाने वाली विशेष गाड़ियों का विवरण…
04403 बरौनी से नई दिल्ली के लिए शाम 21: 35 बजे प्रस्थान करेगी
28 अक्टूबर को 03044 रक्सौल से आसनसोल के लिए दिन में 12:00 बजे प्रस्थान करेगी
28 अक्टूबर को 02792 एक्सप्रेस बरौनी से सिकंदराबाद के लिए 13:15 बजे प्रस्थान करेगी
28 अक्टूबर को 05228 मुजफ्फरपुर हावड़ा एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 13:45 बजे प्रस्थान करेगी
28 अक्टूबर को सहरसा से अंबाला के लिए 05553 सहरसा से शाम 19 बजे खुलेगी
28 अक्टूबर को सुबह 6:15 बजे सहरसा से आनंद विहार के लिए 05571 एक्सप्रेस प्रस्थान करेगी।
दरभंगा से आनंद विहार के लिए 28 अक्टूबर को 05575 विशेष गाड़ी दरभंगा स्टेशन से 9:45 बजे खुलेगी
दरभंगा से नई दिल्ली के लिए 04035 दरभंगा नई दिल्ली एक्सप्रेस का परिचालन शाम 18:00 बजे किया जाएगा

