
जमशेदपुर।
टीम परिवर्तन के द्वारा डस्टबीन बाटने का मामला अब गरमाने लगा है।इस मामले को लेकर टीम भालोटिया के महासचिव के उम्मीदवार विजय आनन्द मुनका कड़ी आपत्ती जताई है।वे बिहार झारखंड न्यूज नेटवर्क से बातचीत के दौरान कही।उन्होने कहा कि टीम परिवर्तन को पहले गदंगी नही दिखी क्या आज वे डस्टबीन बाट रहे है।उन्होने कहा कि इस तरह वे क्या बताना चाह रहे है।उन्होने कहा कि व्यापारियो की संस्था यह है और इसे राजनितीक संस्था बना दिया गया है। इस प्रकार का खर्च का क्या बताना चाह रहे है। टीम परिवर्तन के लोग। उन्होने कहा कि उनके द्वारा इस प्रकार का प्रचार होने के कारण हमारी टीम को भी खर्चा करना पड़ा। उन्होने कहा कि टीम भालोटिया का एक मात्र लक्ष्य है व्यापारियो की सेवा। और अगर टीम भालोटिया इस बार आती है तो चुनाव के नाम पर हो रही फिजुल खर्ची को रोकने के लिए एजेंडा बनाएगे। चुनाव मे कितना खर्च करना है इस पर भी नियम होना चाहिए।और हम आज से व्यापारियो से आज से जुड़े नही है। हम लोग व्यापारियो के लिए हमेशा खड़े रह है। उन्होने साफ तौर पर कहा कि टीम भालोटिया के यही चाहता है कि व्यापारी रहे सम्मान से और व्यापार करे स्वाभिमान से ।

