
चाईबासा-हाटगम्हरिया मार्ग पर लोकेसाई के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, दो जख्मी
–उषा मार्टिन से लौहअयस्क लेने जा रहा था ट्रेलर, गिट्टी लेकर खरसावां की ओर आ रहा था हाइवा
सरायकेला।
————————
चाईबासा-हाटगम्हरिया मार्ग पर लोकेसाई के पास हाइवा व ट्रेलर के बीच हुई भीषण टक्कर के बाद लगी आग की चपेट में आकर ट्रेलर के चालक की मौत हो गई जबकि खलासी व हाइवा का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मरने वाले का नाम सिंटू है। वो बिहार के कंगाड़ी का रहने वाला था। घटना मंगलवार की सुबह 8.30 बजे की है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर झींकपानी थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर फायर बिग्रेड की मदद से ट्रकों में लगी आकर को बुझवाया। इसके बाद पूरी तरह जल चुके शव को किसी तरह वाहन में से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवा दिया है। जख्मी होने वालों में छोटे शाह और भुवनेश्वर महतो शामिल हैं। हादसे के समय ट्रेलर को खलासी छोटे शाह चला रहा था जबकि चालक सिंटू बगल की सीट में सो रहा था। ये लोग बड़ाजामदा स्थित ऊषा मार्टिन कंपनी से लौह अयस्क लोड करने ट्रेलर से जा रहे थे। वहीं, भुवनेश्वर महतो इलीगाड़ा स्थित क्रशर प्लांट से गिट्टी लादकर खरसावां की ओर जा रहा था। इसी क्रम में चाईबासा-हाटगम्हरिया मार्ग पर लोकेसाई के पास ट्रेलर व हाइवा में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही ट्रेलर व हाइवा में आग लग गई। छोटे और भुवनेश्वर महतो किसी तरह ट्रक से बाहर निकलने में सफल रहे। मगर सिंटू आग की चपेट में आग गया। सिंटू की ट्रेलर के अंदर ही जलकर मौत हो गई। दोनों घायलों के सिर पर काफी चोट आई है।



