
लाठी डंडे से मार कर कर दी हत्या

चाईबासा।
चक्रधरपुर अनुमण्डल के सोनुवा थाना क्षेत्र के झालियामारा गांव में आपसी कहासुनी में बडे भाई बुधराम हेम्ब्रम, पिता- गेमाय हेम्ब्रम ने अपने ही छोटे भाई शंकर हेम्ब्रम (30) की लाठी डंडे से मार कर हत्या कर दिया| मामले की सूचना मिलने के बाद सोनुवा पुलिस बुधवार शाम को शव को बरामद कर जांच में जुट गई है|
घटना मामला मंगलवार देर रात की है| हत्या की जानकारी तब लगी, जब बुधराम हेम्ब्रम बुधवार सुबह ग्रामीणों को अपने छोटे भाई की मौत की जानकारी दी| बुधराम बुधवार सुबह ग्रामीणों को बताया कि उसके छोटे भाई शंकर की मौत हो गई है| जिसका अंतिम संस्कार करना है| ग्रामीण जब शंकर के घर पहुंचे, पाया कि शंकर के माथे से काफी मात्रा में खुन निकल रहा है| ग्रामीणों को शंकर का हत्या होने का शक हुआ| जिसके बाद ग्रामीणो ने मामले की जानकारी सोनुवा पुलिस को दिया| पुलिस पहुंचाने से पूर्व बुधराम फरार हो गया था| पुलिस शव को बरामद कर ग्रामीणों से पुछताछ करने के साथ दर्जनों आरोपी बुधराम की तलाश कर रही है| इस संबंध में ग्रामीणों के बयान पर सोनुवा थाना में हत्या का मामला दर्ज किया है|

