

चाईबासा।
भारतीय जनता युवा मोर्च प0 सिंहभूम जिला कार्यसमिति की एक बैठक जिलाध्यक्ष रघुनाथ हेससा की अध्यक्षता में रविन्द्र भवन के सभागार में सम्पन्न हुई ।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं दीनदयाल उपाध्याय के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर व सामूहिक वन्देमातरम गायन कर के किया गया ।
इस बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री व झारखंड के प्रभारी भारतेंदु कुमार व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार , भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी उपस्थित हुए ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय मंत्री व प्रभारी ने कहा हमे नया भारत बनाने का आवाहन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है उसे साकार करने की जिम्मेवारी हम युवाओ की है ।
भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी ने कहा युवा मोर्चा भाजपा का रीढ़ है , भाजपा के सबसे सशक्त विंग माना जाता है । ससक्त युवा ससक्त भाजपा ।
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा जी ने हम सबो को 2019 के लिए एक लक्ष्य दिया है , उसे पूरा करने के लिए युवा मोर्चा अपनी पूरी ताकत के साथ समन्यवय बना कर कार्य करे ।
मोर्चा के प्रदेश महा मंत्री गुंजन यादव ने राष्ट्रीय कार्यसमिति में लिए निर्णय को विस्तार पूर्व प्रकाश डालते हुए कहा एक बूथ 20 यूथ , पार्टी के आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा व पार्टी के नीति सिद्धान्त पर विचार रखा ।
इस मौके पर मुख्य रूप से
जिला प्रभारी निशांत कुमार , प्रताप कटियार , अमित जायसवाल , दिनेश यादव , संजय अखाड़ा , प राकेश पांडेय , दीपक गुछैत , सोना राम बिरुवा , संजय खंडाइट , बबलू गोप , लादुरा खंडाइट , सचिन पूर्ति , प्रमोद नायक आदि उपस्थित थे ।
कार्यक्रम का संचालन विकास शर्मा ने किया ।
