
चाईबासा:- कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही देश की सर्वश्रेष्ठ पारा लीगल वालंटियर श्रीमती बसंती गोप की तबीयत बिगड़ने पर बेहतर इलाज के लिए परिजन मंगलवार को जनशताब्दी एक्सप्रेस से कोलकाता ले गए। वहीं रेलवे स्टेशन में बसंती गोप के पुराने सहयोगी राजाराम गुप्ता एवं अन्य शुभचिंतक मिलने पहुंचे। साथ ही उनके बेहतर स्वास्थ्य को लेकर कामना की। बसंती गोप के साथ उनके पति दिलीप गोप, पुत्री पूजा गोप एवं उनके पुत्र कोलकाता गए हैं



