
*यूनियन के अध्यक्ष मुंडा ने कहा जोरदार होगा आंदोलन*
******
*सोनुआ,गुदड़ी, मनोहरपुर,आनदपुर,बंदगांव,कुचाई,बड़ाबाम्बो ,टोकलो के स्टूडेंट की होगी भारी परेशानी*
चक्रधरपुर।
*पीजी के लिए परीक्षा केंद्र चक्रधरपुर के बदले चाईबासा किए जाने के खिलाफ स्टूडेंट में आक्रोश दिखाई पड़ रहा है गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में प्रिंसिपल को स्टूडेंट यूनियन की ओर से एक मांग पत्र भी सौंपा गया है ।एवं प्रिंसिपल के माध्यम से मांग की गई है कि चक्रधरपुर में ही पीजी सेंटर किया जाए क्योंकि चक्रधरपुर महाविद्यालय में पढ़ने वाले स्टूडेंट बंदगांव सोनवा गोइलकेरा लोढाई, गुदड़ी खरसावां बड़ा बंबू कुचाई म्हलीमुरुप समेत दूरदराज इलाके से कॉलेज पढ़ने आते हैं। उन्हें परीक्षा के दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। चक्रधरपुर परीक्षा केंद्र होने से परीक्षा समाप्ति के पश्चात सभी स्टूडेंट अपने-अपने घर वापस लौट जाते हैं ।
परंतु चाईबासा केंद्र होने से कई प्रकार की परेशानी स्टूडेंट के सामने आ रही है
स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष ओदार मुंडा ने कहा कि ने कहा कि चक्रधरपुर में परीक्षा केंद्र नही होने से अब जोरदार आंदोलन होगा सचिव रविसागर गुंदुआ ने भी कहा है कि स्टूडेंट की परेशानी को समझते हुए केंद्र चक्रधरपुर में करने की हर संभव कोशिश होनी चाहिए। विनोद विहारी कुजूर,ललिता कुमारी,सपना पूर्ति भुवनेश्वर महतो समेत काफी संख्या में स्टूडेंट जमा थे*

