
चक्रधरपुर।
डेली एंड रेगुलर पैसेंजर एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष डॉ विकास सिंह देव की और से मांग पत्र सौंपा गया जिसमें टाटा राउरकेला के बीच ईएमयू ईएमयू ट्रेन तत्काल प्रभाव से ट्रेन संख्या 68019 / 68020 झारग्राम धनबाद ईएमयू को भाया चक्रधरपुर चलाने एवं ट्रेन संख्या 58111 टाटा इतवारी पैसेंजर को समय परिवर्तित कर टाटा नगर से 8:00 बजे से 8:30 बजे के बीच सुबह खुलने डेली पैसेंजर के लिए एमएसटी टिकट की तर्ज पर मंथली पार्किंग पास निर्गत करने के अलावा कई मांगे शामिल है इस अवसर पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य भी मौजूद थे श्री आदित्य ने भी कांग्रेस की ओर से एक मांग पत्र महाप्रबंधक को सौंपा।

