
चाईबासा-

चक्रधरपुर और झारसुगुड़ा रेल खंड के बागडीह और धुत्रा स्टेशन के बीच सोमवार की अहले सुबह मुंबई मेल से टकराकर चार हाथियों की मौत हो गई। इसमें से एक हाथी का बच्चा भी शामिल है। यह घटना सोमवार की अहले सुबह लगभग 3:40बजे की है।
इस सबंध मे एस ई रेलवे के जनसर्म्पक अधिकारी संजय घोष ने बताया कि सोमवार की सुबह 3.45 में गाड़ी हावड़ा- मुबई मेल(12810) करीब 130 किलीमीटर की रफ्तार से झाड़सुगोड़ा की ओर जा रही थी कि बागडीह स्टेशन गुजरने के बाद रेल लाईन मे अचानक हाथियो का झुंड चालक को दिखा। लेकिन जब तक वह आपातकालीन ब्रेक लगाया जाता तब तक ट्रेन के चपेट मे चार हाथी आ चुके थे। ट्रेन टकराने के बाद तीन हाथी वही गिर पड़े। चौथा हाथी बगल वाले डाउन लाईन पर गिर गया। उसी वक्त डाउन लाईन मे एक मालगाड़ी आ रही थी। मालगाडी आता देख एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने मालगाड़ी के चालक को सिग्नल दिखाकर मालगाडी को रोकवाया। उन्होने कहा कि इस कारण सुबह 3.45 से लेकर सुबह 7.20 तक अप डाउन लाईन बाधित रहा। उन्होने कहा कि लाईन क्लीयर हो चुका है। उन्होने रेलवे के गलती से साफ इनकार किया। उन्होने कहा कि जब भी उस क्षेत्र मे हाथियो का आवागमन होता है तो वनविभाग के द्वारा रेलवे को जानकारी दे दी जाती है। उसके बाद हमलोगो के द्वारा उस क्षेत्र से गुजरने वाले सभी ट्रेनो को कॉशन देकर भेजते है। अगर वन विभाग के द्वारा रेलविभाग को जानकारी देदी जाती तो शायद यह घटना नही होती।

