
चाईबासा।


टाटा स्टील ओएमक्यू, जीएम पंकज सतीजा ने आज डिवीजन में सस्टेनेबिलिटी महीना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डिवीजन के कर्मचारियों ने सस्टेनेबिलिटी के प्रति कटिबद्धता का संकल्प लिया।
टाटा स्टील हर वर्ष जून महीने को सस्टेनेबिलिटी महीना के रूप में मनाती है। पूरे महीने के दौरान सस्टेनेबिलिटी को केंद्रित कर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी सस्टेनेबिलिटी महीना में पर्यावरण, समुदाय, स्वास्थ्य व स्वच्छता को लेकर सभी स्टेकहोल्डरों के साथ विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 5 तारीख को विश्व पर्यावरण दिवस और आर्ट वर्कशॉप के साथ-साथ जून में अन्य कार्यक्रमों की पूरी शृंखला आयोजित होगी।
आज कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री पंकज सतीजा ने कहा, ’’सस्टेनेबिलिटी हमारे व्यापार दर्शन का एक अभिन्न अंग है। हम अपने सभी निर्णयों में पर्यावरण, समाज और अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों पर विचार करते हैं तथा पारिस्थितिकीय तंत्र पर प्रतिकूल प्रभावों को कम करने का हर संभव प्रयास करते हैं।’’
उन्होंने सभी कर्मचारियों से सस्टेनेबल अभ्यासों को चिन्हित कर उन्हें अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।
आज के कार्यक्रम में श्री पार्थसारथी मिश्रा, चीफ, एचआरएम, ओएमक्यू, श्री देवाशीष जेना, चीफ, प्रोसेसिंग ऐंड लॉजिस्टिक्स, ओएमक्यू, श्री आर पी माली, चीफ, नोआमुंडी और श्री पी के धल, चीफ, इंजीनियरिंग सर्विसेज, टाटा स्टील समेत बड़ी संख्या में डिवीजन के कर्मचारी उपस्थित थे।

