
मुख्यमंत्री रघुवर दास का दौरा हुआ रद्द
समारोह में जगन्नाथपुर विधायक गीता कोड़ा, मझगांव विधायक निरल पूर्ति, चाईबासा विधायक दिपक बिरूवा व चक्रधरपुर विधायक शशिभूषण समाड थे मौजूद
चाईबासा । पश्चिमी सिंहभूम जिला चाईबासा के नवंर्निमित उपायुक्त कार्यालय सह समाहरणालय का उद्घाटन शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के आगमन का घंटो प्रतिक्षा करने के बाद जब अचानक सूचना आई की मुख्यमंत्री श्री दास का दौरा रद्द कर दी गई है,तब इसके बाद क्षेत्र के सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्षमण गिलुवा के हाथों उक्त भव्य कार्यालय का उद्घाटन फिता काट कर किया गया.वैसे भी कहा जाता है कि तकदीर का लिखा हुआ कोई नहीं काटपाता है.श्री गिलुवा के हाथों ही उद्घाटन होना था.इस मौके पर जगन्नाथपुर विधायक गीता कोड़ा, मझगांव विधायक निरल पूर्ति, चाईबासा विधायक दिपक बिरूवा, चक्रधरपुर विधायक शशिभूषण समाड़, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी, जीपअध्यक्षा लालमूनी पूरती, नप के अध्यक्ष केडी साह ,अध्यक्षा निला नाग आदि. उपायुक्त अरवा राजकमल, एसपी अनिश गुप्ता, अपर उपायुक्त जयकिशोर प्रसाद, एनडीसी कुमार नरेंद्रनारायण, अपर समार्हता बसारत कयुम, उपविकास आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप आदि उपस्थित थे.

