
प्रदेश बीजेपी कार्य समिति के निर्देश का अनुपालन में खरा उतरने के लिए होगी कार्य समिति
29 को हाटगम्हरिया में होगी कार्यसमिति के लिए जारी किया जिला अध्यक्ष ने निर्देश
चक्रधरपुर।
प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति की तर्ज़ पर ही जिला विजेपी कार्यसमिति की होगी बैठक।इसके लिए जिला विजेपी अध्यक्ष दिनेश नन्दी ने पार्टी पदाधिकारियों को दी गयी सूचना में साफ हो गया है ।संग़ठन का काम खाना पूर्ति से नही होगा।सभी मण्डल अध्यक्षों समेत पदाधिकारियों को संगठन के दिशा निर्देश से अवगत करा दिया गया है ।
जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक 29 अक्टूबर को हॉट गमरिया में आयोजित होगी जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा एवं प्रभारी रामबाबू तिवारी शिरकत करेंगे।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूती ।
केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की उपलब्धि
पिछले कार्य समिति की बैठक में जो लिया गया निर्णय विशेषकर मंडल अध्यक्षों को निर्देशित की गई है कि वह पूर्ण विवरण के साथ रिपोर्ट जमा करें। प्रखंड में बी एल ए की नियुक्ति ।प्रत्येक बीएलए की दो दो फोटो मोबाइल नंबर के साथ उपलब्ध कराने प्रत्येक मंडल अध्यक्ष को निर्देश दिया गया है ।
जिला अध्यक्ष श्री नन्दी के अनुसार प्रत्येक मण्डल अध्यक्ष को निर्देश दिया गया हैं की कम से कम 250 समर्थको का नाम एवम उनका मोबाईल नम्बर भी वे जमा करेंगे।प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति की हुई बैठक में साफ निर्देश दिया गया है ।
**
जिले के पाँचो विधानसभा व लोकसभा में लहराना है परचम:नन्दी
जिला भाजपा अध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदिनी ने कहा है कि जिले के पांचों विधानसभा सीट एवं संसदीय सीट पर पार्टी का परचम लहराना है इसी को लेकर अब कार्यसमिति में मिशन 2019 के तहत संगठन की मजबूती की जाएगी संगठन की मजबूती में कोताही बरतने वालों वालों पर संगठन की पूरी नजर रहेगी। संगठन की मजबूती के लिए दिशा निर्देश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का भी साफ तौर से प्राप्त हुआ है उसी के तहत संगठन की मजबूती का काम किया जा रहा है।

