
तीरंदाजी प्रतिभागियों को हर प्रकार से सहयोग करेंगे :गिलुआ
चक्रधरपुर।
रविवार को स्थानीय आदिवासी कन्या छात्रावास के तीरंदाजी छात्रा प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व सांसद लक्ष्मण गिलुआ से मिले ।इस दौरान विगत दिनों विभिन्न इलाके में आयोजित प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को सांसद श्री गिलुआ ने बधाई दिए साथ ही उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागी हमेशा ही लक्ष्य निर्धारित कर मैदान में उतरे उन्हें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।साथ ही प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री गिलुआ ने कहा कि प्रतिभागियों को जो भी परेशानी है उसका भी वे समाधान करेंगे साथ सहयोग इस दौरान प्रतिभागियों को सांसद श्री गिलुआ ने आर्थिक सहयोग भी किये मौके पर प्रदेश भाजपा के पिछड़ी मोर्चा के उपाध्यक्ष खिरोद प्रधान,सांसद प्रतिनिधि गणेश तांती ,भाजपा नेता राकेश साह समेत तीरंदाजी प्रतिभागी भी मौजूद थे।



