
*सेल कर्मचारी रामा पाण्डेय पर भी नक्सली गतिविधि में शामिल होने का आरोप
जय कुमार,चाईबासा।
पश्चिम सिंहभूम पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने हार्डकोर नक्सली हबील होरो को गिरफ्तार किया है। हबील होरो के साथ नक्सली गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पश्चिम सिंहभूम जिले के आजसू उपाध्यक्ष शंकर सिंह मुंडारी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। बतौर पुलिस शंकर सिंह मुंडारी पर ना सिर्फ लेवी वसूलने का आरोप है बल्कि उसके ऊपर कई पुलिस पार्टी पर हमला करने सहित हत्या का भी मामला दर्ज है. पुलिस ने दोनों के पास से नक्सली साहित्य, लेटर पैड और तीन मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने बताया की दोनों सारंडा में सक्रीय माओवादी संगठन के एरिया कमांडर संदीप दस्ते के लिए लेवी वसूलने का काम करते थे. इस मामले में पुलिस ने पुर्व मजदुर नेता सह सेल गुआ खदान के कर्मचारी रामा शंकर पाण्डेय को भी नक्सलियों के लिए लेवी वसूल करने का आरोपी बनाया है. फिलहाल पुलिस रामा शंकर पाण्डेय की गिरफ़्तारी के लिए छापामारी कर रही है.

