
चक्रधरपुर।
दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल आज चक्रधरपुर मंडल के वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी माणिक शंकर से मिल कर रैलकर्मियो के बच्चो को शिक्षा भत्ता के भुगतान से संबंधित संदेह को दूर करते हुए यह निर्णय हुआ कि अप्रैल 2017 से जून 2017 तक 1500 रु प्रति माह के दर पर और जुलाई 2017 से मार्च 2018 के अवधि में 2250 रु प्रति माह के दर से भुगतान किया जयगे।
ज्ञात हो कि सातवे वेतन आयोग के सिपारिश के आधार पे रेलवे बोर्ड ने जुलाई 2018 से शिक्षा भत्ता को 1500 से बढ़ा कर 2250 कर दिया था और भुगतान कि प्रक्रिया को भी कभी सरल करते हुए सिर्फ स्कूल के बोनाफाइड सर्टिफिकेट पर ही भुगतान करने का निर्देश दिया।
चक्रधरपुर मंडल के विभिन्य स्टेशनों पर अप्रैल 2017 से जून 2017 के अवधि का भूगतान पुराने फॉर्मेट के आधार से होने कि सूचना से कर्मचारियों में सही जानकारी नही मिल पा रहा था जिसे आज कार्मिक दूर कर दिया।
मेंस कांग्रेस के लगातार प्रयास से 145 इलेक्ट्रिक और लगभग 100 डीज़ल ड्राइवर को MACP का लाभ मिल पाया।जिसकी सूची जल्द ही जारी कर दी जाएगी।
मेंस कांग्रेस के मांग पर मंडल में नया ट्रांसफर पॉलिसी के लिए जल्द ही बैढक कर इसका समाधान निकाला जाएगा।
माणिक शंकर ने मेंस कांग्रेस को बताया कि डीपीएस में केंद्रीय विद्यालय का निर्माण संबंधित फ़ाइल मानव संसाधन मंत्रालय के पास है, रेल प्रशासन ने अपना अनुमति दे दिया है, वहा से स्वकृति मिलने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।
प्रतिनिधि मंडल में मंडल संयोजक शशि मिश्रा, सुभाष मजूमदार, आर के पाण्डेय, ड़ी चंद्रशेखर राव, आर के मिश्रा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।



