
चक्रधरपुर । बाईक से गिर कर 50 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में अधेड़ सड़क पर पड़ा हुआ था. मुखिया पोंडेराम सामड ने घायल को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के मुताबिक लुपुंगबेड़ा गांव निवासी दांसार बोदरा बाईक में सवार हो कर कोमाय अपने कुछ काम से गया था. वापस लौटने के क्रम में कोमाय गांव के समीप बाईक अनियंत्रित हो गया. जिससे दांसार बोदरा गिर पड़ा. जिसमें दांसार के पैर में गंभीर चोटे तथा शरीर के कई हिस्सों में अंदरूनी चोट पहुंचे. घायल अवस्था में सड़क किनारे दांसार कुछ देर कर पड़ा रहा. आवाजाही करने वालों ने उसकी मदद नहीं की. इस बीच उसी रास्ते से मुखिया पोंडेराम सामड आ रहे थे. सड़क किनारे घायल को पड़ा देख श्री सामड ने अपने बाईक में ही अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. जहां घायल का उपचाक किया गाय.



