
गुमला।। सिसई थाना के ASI रामावतार तिवारी 50 वर्ष की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी। घटना शाम साढ़े सात बजे की है। सिसई के थाना प्रभारी सुदामा चौधरी को आंसिक चोट आयी है। अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। घटना को याद कर तिवारी कहाँ चला गया कह कर रो पड़ते हैं । पेट्रोलिंगके समय उपस्थित ड्राइवर एजाजूल अंसारी ने बताया कि एन एच 23 पर रेडवा पूल के पास दो खडे बोलेरो से थाना प्रभारी और ए एस आई रामावतार तिवारी पूछताछ करने लगे । इसके बाद सड़क पार कर अपने गाड़ी की ओर जा रहे थे । गुमला की ओर जा रही बोलेरो तिवारी को चपेट में लेते हुए तेजी से भाग गया। प्रभारी सुदामा चौधरी घायल हो गये। मृतक तिवारी बकसर के रहने वाले थे। आज ही छुट्टी से लौट कर ड्यूटी में लगे थे।


