
संवाददाता
गुमला में पुलिस व माओवादियों के बीच मुठभेड़ में रीजनल कमेटी के सदस्य सिल्वेस्टर जी उर्फ शक्ति जी को पुलिस ने मार गिराया है. बताया जाता है कि शनिवार की सुबह पुलिस को शक्ति जी के चैनपुर में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर उसे आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन बदले में उसके द्वारा गोलीबारी शुरू कर दी गयी. जवाब में पुलिस के द्वारा भी जवाबी हमला किया गया. आधे घंटे तक चले मुठभेड़ में सिल्वेस्टर जी उर्फ शक्ति जी को पुलिस ने मार गिराया. बताया जाता है कि मारे गए माओवादी पर 15 लाख का ईनाम सरकार द्वारा घोषित था.

