
कोडरमा।


पारसनाथ पहाड़ पर नक्सलियों ने पुलिस दाल पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी!अचानक हुए इस हमले में पुलिस जवान जब तक सभलते तब तक CRPF कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद हो गया वहीँ एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया !हमले के बाद एक घंटे तक पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चली, मुठभेड़ के बाद नक्सली जंगल में फरार हो गए !
नक्सलियों की टोह में पुलिस पुरे जंगल की खाक छानती रही लेकिन उनका नामोनिशान नदारत था! इधर शहीद जवान के शव का यहाँ पोस्टमार्टम कराया गया, बादमे CRPF कैंप में जवान को जिले के कई अधिकारियो एवम् जवानो ने श्रधांजलि दी! बाद में शहीद के शव को सम्मान के साथ उनका पैतृक निवास आसाम भेज दिया गया !
बताया गया की शहीद जवान का नाम बालन हरिजन था और वो मूलतः आसाम के रहने वाले थे।

