आप ने जारी की दुसरी लिस्ट, महात्मा गांधी के पोते राजमोहन गांधी को पूर्वी दिल्ली से पार्टी उम्मीदवार

बीजेएनएन व्यूरों नई दिल्ली ,26 जनवरी
लोकसभा चुनाव को देखते हुए आप ने अपनी उम्मीदवार की दुसरी लिस्ट जारी कर दी हैं।इस बार 3द लोगो की लिस्ट जारी कर दी हैं। गुरूवार को लोकसभा चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में महात्मा गांधी के पोते राजमोहन गांधी को पूर्वी दिल्ली से पार्टी उम्मीदवार बनाया गया है।

बताया जाता हैम कि राजमोहन गांधी दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पुत्र व कांग्रेस सांसद संदीप दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। राजमोहन गांधी महात्मा गांधी के सबसे बड़े पुत्र देवदास गांधी के पुत्र हैं। राजमोहन गांधी 21 फरवरी को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। राजमोहन गांधी 1989 में अमेठी से राजीव गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं।

आम आदमी पार्टी की दूसरी सूची में आरटीआई एक्टिविस्ट मुजफ्फर बट्ट का नाम है,जो श्रीनगर से केन्द्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। रिटायर आईएएस अधिकारी युद्धवीर सिंह हिसार से चुनाव लड़ेंगे। वह हरियाणा जनहित कांग्रेस के नेता कुलदीप विश्नोई को चुनौती देंगे।

आम आदमी पार्टी ने 16 फरवरी को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। उस सूची में 20 उम्मीदवारों के नाम थे। इस तरह पार्टी अब तक 50 उम्मीदवारों के नाम जारी कर चुकी है। पहली सूची में पत्रकार से नेता बने आशुतोष को चांदनी चौक से उम्मीदवार बनाया गया था। आशुतोष केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। कुमार विश्वास अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

दूसरी सूची में शामिल उम्मीदवारों के नाम
1. राजमोहन गांधी (पूर्वी दिल्ली)
2. अनीता हिंडोलिया (उज्जैन)
3. ललित बब्बर (सोलापुर)
4. डॉ. धर्मवीर गांधी (पटियाला)
5. रजा मुजफ्फर बट्ट (श्रीनगर)
6. भागवत सिंह राजपूत (विदिशा)
7. युद्धवीर सिंह (हिसार)
8. जय सिंह ठेकेदार (सोनीपत)
9. पूनम चंद रती (सिरसा)
10. मेजर (रिटायर्ड) सुरेन्द्र कुमार पूनिया (सीकर)
11. अशोक कुमार जैन (कोटा)
12. लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) राज काद्यान (झंुझनु)
13. पारस सकलेचा (मंदसौर)
14. भावना वासनिक (अमरावती)
15. कुमार सिंह राघव (मांडला)
16. हरीश चंद्र आर्य (अल्मोड़ा)
17. कैप्टन अब्दुल नसीर हफवी (जबलपुर)
18. कैलाश अवाश्या (खरगौन)
19. प्रशांत मिश्रा (गोंजिया)
20. नवीन जयहिंदी (रोहतक)
21. पूर्व एक्टिविस्ट बलविंदर कौर (कुरूक्षेत्र)
22. सुखेड़ा गोविंदभाई अतुलभाई (जूनागढ़)
23. डॉ. राजन सुशांत (कांगड़ा)
24. समीना खान (सांगली)
25. मारूति भापकर (मावल)
26. वामन राव, एक्टिविस्ट (चंद्रपुर)
27. सुभाष लोमटे (औरंगाबाद)
28. संजीव साहनी (ठाणे)
29. बिंदु माधव (बीड)
30. दिलीप मस्के (जालना)

  • Related Posts

    Adityapur News : अखिल भारतीय धोबी महासंघ ने की नदी पूजा और पौधारोपण, बलि प्रथा का विरोध

    आदित्यपुर: अखिल भारतीय धोबी महासंघ, जिला सरायकेला-खरसावां अंतर्गत आदित्यपुर इकाई द्वारा हरि हरि पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। यह आयोजन रजक समाज की वर्षों पुरानी परंपरा को…

    Jamshedpur News :वन महोत्सव पर टाटा स्टील ने शुरू किया सप्ताहभर का पौधरोपण अभियान

    जमशेदपुर: वन महोत्सव 2025 के अवसर पर टाटा स्टील ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए रविवार को आइएसडब्ल्यूपी सी-2 क्वार्टर परिसर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम…

    राजनीति

    Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

    • June 27, 2025
    Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

    JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

    • June 25, 2025
    JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

    JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, PESA नियमावली लागू करने की उठाई मांग

    • June 18, 2025
    JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, PESA नियमावली लागू करने की उठाई मांग

    Jamshedpur News :19 जून को जदयू महिला मोर्चा सम्मेलन, खीरू महतो व सरयू राय होंगे अतिथि

    • June 16, 2025
    Jamshedpur News :19 जून को जदयू महिला मोर्चा सम्मेलन, खीरू महतो व सरयू राय होंगे अतिथि