Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-4 : शीर्ष-4 में जाने से एक कदम दूर है जमशेदपुर
Top Stories

आईएसएल-4 : शीर्ष-4 में जाने से एक कदम दूर है जमशेदपुर

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 23, 2018No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
पुणे। एफसी पुणे सिटी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में अपने आक्रामक खेल से पहले स्थान के काफी करीब है, लेकिन उसके इस अभियान में उसे अगली चुनौैती जमशेदपुर एफसी जैसी टीम की है जो अपने मजबूत डिफेंस के लिए मशहूर है।
दोनों टीमें बुधवार को श्री शिव छत्रपति शिवाजी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।
पुणे के 11 मैचों में 19 अंक हैं और वह 10 टीमों की अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। घर में जीत उसे पहले स्थान पर पहुंचा सकती है। यह बेहद मजबूत आक्रमणपंक्ति वाली टीम के लिए मानसिक बढ़त होगी। इस मैच में पुणे को एक और फायदा यह है कि उसके कोच रैंको पोपोविक चार मैचों के प्रतिबंध के बाद मैदान पर लौट रहे हैं।
पुणे को चेन्नइयन एफसी और बेंगलुरू एफसी के खिलाफ मिली हार के कारण अभी तक पहले स्थान से महरूम रहना पड़ा था। पोपोविक का मानना है कि वह दोनों टीमें उन दोनों मैचों में उनकी टीम से अच्छी साबित हुई थीं।
मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में पोपोविक ने कहा, ‘‘हमने यहां कुछ अच्छे मैच खेले हैं। अगर हम सिर्फ परिणामों को देखेंगे तो यह काफी अलग हैं।’’
पोपोविक ने यह जबाव घर में तीन हार झेलने के सवाल पर दिया।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने अच्छी और संगठित फुटबाल खेली है। रेड कार्ड मिलने तक हम बेंगलुरू एफसी के खिलाफ अच्छा खेल रहे थे। उन्होंने गोल नहीं किया था। चेन्नइयन ने पहले हाफ में गोल किया था और 1-0 से मैच जीत लिया था।’’
जमशेदपुर के कोच स्टीव कोपेल ने माना कि बुधवार को जिस टीम से उनका मैच है वो काफी खतरनाक टीम है। खासकर उनसे स्ट्राइकर मार्सेलिंहो बेहद खतरनाक हैं जिन्हें पिछले साल गोल्डन बूट का अवार्ड मिला था। उनके हिस्से अभी तक खेले गए नौ मैचों में छह गोल हैं।
कोपेल ने कहा, ‘‘आक्रमण करने को लेकर उनके पास कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं। हम इस बात को नकार नहीं सकते। हमें इससे निपटने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। साथ ही उन्हें मेहनत करने के लिए मजबूर करना होगा।’’
कोपेल पिछले सीजन में केरला ब्लास्टर्स को फाइनल में ले गए थे जहां वह एटीके से पेनाल्टी में हार गई थी। जमशेदपुर इस सीजन से लीग में पदार्पण कर रही है और उसने अभी  तक शीर्ष चार में जगह नहीं बनाई है। कोच हालांकि अपनी टीम की प्रगति से काफी संतुष्ट हैं।
कोच ने कहा, ‘‘पुणे के साथ मैच को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं।’’  उन्होंने कहा कि वह पुणे से सिर्फ तीन अंक पीछे हैं।
जमशेदपुर के 11 मैचों में 16 अंक हैं और अगर वह पुणे को उसके घर में हरा देती है तो वह शीर्ष-4 में आ जाएगी।
प्लेआॅफ में जाने के लिए प्रतिस्पर्धा काफी मुश्किल हो गई है, लेकिन कोपेल का मानना है, ‘‘शीर्ष-4 में अभी भी सभी टीमें जा सकती हैं। हम उन टीमों में से एक हैं।’’
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026

Jamshedpur News :: छात्रों को मिली सपनों की उड़ान, नरभेराम स्कूल और यंग इंडियन्स का करियर फेस्ट ‘पंख 2026’ संपन्न

July 25, 2026

Jamshedpur News :जे.एच. तारापोर स्कूल में ‘प्रोब-2026’ का शानदार आयोजन, लिटिल फ्लावर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.