Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-4 : गुयोन ने बर्थडे ब्वॉय जेजे की मेहनत पर पानी फेरा
Top Stories

आईएसएल-4 : गुयोन ने बर्थडे ब्वॉय जेजे की मेहनत पर पानी फेरा

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 7, 2018No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
चेन्नई। गुयोन फर्नाडेज द्वारा 90वें मिनट में किए गए गोल की मदद से दिल्ली डायनामोज ने रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन के अपने आठवें मैच में मेजबान चेन्नयन एफसी को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया।
कालू उचे की मदद से किए गए इस गोल के सहारे गुयोन ने न सिर्फ अपनी टीम को इस सीजन में लगातार सातवीं हार से बचा लिया बल्कि चेन्नई के स्टार स्ट्राइकर बर्थडे ब्वॉय जेजे लालपेख्लुआ की मेहनत पर भी पानी फेर दिया। जेजे ने इस मैच में दो गोल करते हुए चेन्नइयन को 2-1 से आगे कर दिया था, लेकिन गुयोन के गोल ने उसे अंक बांटने पर मजबूर कर दिया।
इस ड्रॉ के बावजूद चेन्नयन एफसी नौ मैचों से 17 अंक लेकर पहले स्थान पर पहुंच गई है जबकि सीजन का पहला ड्रॉ खेलने वाली दिल्ली की टीम 10वें स्थान पर ही बनी हुई है। अपने पहले ही मुकाबले में एफसी पुणे सिटी को 2-1 से मात देने वाली दिल्ली की टीम को इस मैच से लगातार छह हार मिली थीं।
 मैच का पहला गोल डायनामोज ने 24वें मिनट में किया। मेहमान टीम ने डेविड घाइते के बेहतरीन हेडर से बढ़त ले ली थी। डेविड ने यह गोल नंदकुमार के पास पर किया। नंदकुमार बाईं छोर से गेंद लेकर आगे बढ़े और बॉक्स के बाहर से उन्होंने डेविड को क्रॉस दिया। डेविड ने हवा में उछलते हुए शानदार हेडर से गेंद को गोलपोस्ट में डाल स्कोर 1-0 कर दिया।
चेन्नई हार मानने वाली नहीं थी। उसने हमले जारी रखे और जन्मदिन के दिन जेजे ने अपनी टीम के लिए बराबरी का गोल कर दिया। जेजे ने रेने मिहेलिक द्वारा दिए गए पास पर अपना और टीम का खाता खोला। जब लग रहा था कि पहले हाफ का अंत दिल्ली की बढ़त के साथ होगा तभी जेजे ने कहानी पलट दी। रेने ने हाफ लाइन से जेजे को गेंद पास दी और बर्थडे ब्वॉय जेजे ने हेडर से गेंद को नेट में डाल स्कोर बराबर कर दिया। यह जेजे का चेन्नयन के लिए 18वां गोल है।
दिल्ली के पास हालांकि 45वें मिनट में बढ़त लेने का दोहरा मौका आया, लेकिन चेन्नइयन ने दोनों बार शानदार बचाव करते हुए दिल्ली के हाथ से मौके छीन लिए। दिल्ली के रोमियो फर्नांडिज ने निशाना गोल पोस्ट पर दागा जो सीधे चेन्नयन के गोलकीपर करणजीत सिंह के हाथ से टकरा कर वापस आ गया, रिबाउंड पर लालियानजुआला चांग्ते ने गोल करने के प्रयास किया जिसे धानचंद्रा सिंह ने ब्लॉक कर दिल्ली को मायूसी दी।
बराबरी का गोल कर मेजबान टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर था। दूसरे हाफ में भी उसने अपने इस आत्मविश्वास को कायम रखा और इसका फायदा उसे 51वें मिनट में हुआ। स्कोर 2-1 से चेन्नई के पक्ष में हो गया। उसके यह बढ़त बर्थडे ब्वॉय जेजे ने दिलाई।
जर्मनप्रीत सिंह ने गेंद जेजे को पास दी जिन्होंने अपना समय लेते हुए गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। आईएसएल में अपना पहला मैच खेल रहे दिल्ली के गोलकीपर जेबियर इरुतेगुएना के पास जेजे के इस खूबसूरत शॉट का कोई जबाव नहीं था।
दो गोल खाकर दिल्ली की टीम बैकफुट पर थी और न ही वह गोल करने के मौके बना पा रही थी और न ही गेंद अपने पास रख पा रही थी। दिल्ली ने इस बीच बदलाव भी किए। कोच ने मेहमान टीम के लिए पहला गोल करने वाले डेविड को बाहर करते हुए कालू उचे को मैदान में उतारा और कालू ने अपने चुनाव को सही ठहराते हुए दिल्ली को मैच ड्रॉ कराने में मदद की।
जब लग रहा था कि मेजबान टीम आसानी से मैच जीतने में सफल रहेगी तभी गुयोन ने उसके इस अरमान पर पानी फेर दिया। उन्होंने यह गोल कालू उचे के पास पर किया। कालू ने उन्हें गेंद पास की जिसे गुयोन ने नेट में डाल अपनी टीम की बराबरी करा दी।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

DUMKA NEWS:26 सितंबर को आचार्य पंकज स्मृति महोत्सव, पुस्तक लोकार्पण के साथ सजेगी कवि सम्मेलन की शाम

September 22, 2026

DEOGHAR NEWS: उपायुक्त ने कल्याणपुर स्थित वेयर हाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

September 22, 2026

ADITYAPUR NEWS: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान, विद्यार्थियों ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.