Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » सांसद निधि का खाता भी नहीं खोल सके सचिन
Top Stories

सांसद निधि का खाता भी नहीं खोल सके सचिन

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 25, 2014Updated:February 26, 2014No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

क्या देश जिन्हें अपना आदर्श मानता है, वे वास्तव में राज्यसभा की
सदस्यता के हकदार हैं? सवाल इसलिए उठा है क्योंकि क्रिकेट के मैदान पर
रनों का पहाड़ खड़ा कर देने वाले सचिन तेंदुलकर और सिलसिलेवार हिट
फिल्में देनी वाली ब्यूटी क्वीन रेखा ने गत दो सालों में अपनी सांसद निधि
से एक रुपया भी विकास कार्यो पर खर्च नहीं किया है। गौरतलब है कि सांसदों
को हर साल पांच करोड़ रुपये सांसद निधि के तौर पर जारी किए जाते हैं।
भारत रत्न पाने के बाद समाज सेवा की पिच से देश सेवा करने की बात कहने
वाले सचिन ने क्षेत्र के विकास के लिए मिलने वाली सांसद निधि का एक पैसा
खर्च नहीं किया। 2012-13 के लिए सांसद निधि के पांच करोड़ रुपये तो पहले
ही इस्तेमाल नहीं करने के कारण लैप्स (रद) हो चुके हैं। वित्तीय वर्ष
2013-14 का पांच करोड़ रुपये का फंड भी इसी कगार पर पहुंच चुका है। यही
हाल अभिनेत्री रेखा का भी है। वह भी सांसद निधि का एक धेला नहीं खर्च कर
सकी हैं। सचिन ने कम से कम सांसद निधि खर्च करने के लिए मुंबई उपनगर को
चुना था लेकिन रेखा ने वह भी नहीं किया। उन्होंने किसी जिले का नाम नहीं
दिया जहां वह सांसद निधि का इस्तेमाल करेंगी। बता दें कि राज्यसभा
सदस्यों को विकास कार्यो के लिए एक क्षेत्र को चुनना होता है और उसकी
घोषणा करनी पड़ती है। क्रिकेट और रुपहले परदे के ये दोनों ही सितारे
अप्रैल 2012 में राष्ट्रपति की तरफ से राज्यसभा में नामित किए गए थे।
उसके बाद से संसद में भी दोनों ही सितारे सिर्फ झलक दिखाने ही आए। सदन
में इनकी उपस्थिति का ट्रैक रिकार्ड भी कतई अच्छा नहीं है। यह पहला मौका
नहीं है, जब सचिन का नाम किसी असहज करने वाली खबर से जुड़ा हो। इससे
पूर्व युवाओं में सचिन की लोकप्रियता को देशहित में इस्तेमाल करने के लिए
वायुसेना ने उन्हें ग्रुप कैप्टन की मानद उपाधि से नवाजा था। वायुसेना को
भरोसा था कि ब्रांड अंबेसडर के रूप में तमाम वस्तुओं को लोकप्रिय बनाने
वाले सचिन की सेवाओं से सेना को भी युवाओं में पैठ मिलेगी। वायुसेना ने
सचिन से अपने सबसे आधुनिक विमान सुखोई में उड़ान भरने का प्रस्ताव किया।
लेकिन वायुसेना की मंजूरी के एक साल बाद भी सचिन इसके लिए समय न निकाल
सके।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jharkhand New :रांची में होगा भव्य “शुक्राना” कीर्तन समागम, भाई चमनजीत सिंह लाल और भाई सतिंदरबीर सिंह करेंगे संगत को निहाल

January 19, 2026

New Railway Service : डीडीयू–पटना–जसीडीह–आसनसोल रूट से बनारस–सियालदह के बीच नई अमृत भारत ट्रेन, 23 जनवरी से नियमित परिचालन

January 19, 2026

Jamshedpur News :जदयू सभी वार्डों व मेयर पद पर प्रत्याशी उतारेगा

January 19, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.