
वरीय पदाधिकारीयों को सुचित कर लगाई रोकथाम की गुहार

सिमरी बख्तियारपुर,सहरसा, ब्रजेश भारती ।
बाढ़ एवं बर्षा पानी के जलजमाव से अनुनमंडल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के निवासी परेशान है। जैसे जैसे जलजमाव का समय बढ़ता जा रहा है विभिन्न प्रकार के रोग मनुष्य एवं जानवरों को अपने चपेट में ले रही है। इसी सब बाते से परेशान प्रखंड के सरहीहा पंचायत के युवा पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमार सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने सिमरी एसडीओ,बीडीओ,सीओ को एक लिखित आवेदन देकर कहा है कि जलजमाव को लेकर इस पंचायत के विभिन्न टोलो में विभिन्न प्रकार के रोग मनुष्य एवं जानवरो को अपने चपेट में ले रही है अभी तक प्रसाशन की ओर से किसी प्रकार के रोकथाम का कोई उपाय नही किया गया है।ईतना ही नही स्वास्थ विभाग ने डीडीटी तक का छिड़काव प्रारंभ नही किया।इनलोगो का कहना है कि अगर समय रहते रोकथाम के उपाय नही किये गये तो रोग महामारी का रूप ले लेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी स्थानिय प्रसाशन की होगी। ग्रामीण शुशील सिंह,धना सिंह,रबिन सिह,रमन सिह,सुशांत सिंह,गंगा ठाकुर,डोमी दास,लालमोहर राम,नवलकिशोर सिंह आदि ने कहा की अगर एक दो दिनो के अंदर स्थानिय प्रसाशन की ओर से कोई ठोस पहल नही की गई तो हमलोग उग्र आंन्दोलन को बाद्ध हो जायेंगे।

